HomeUTTARAKHANDSSP देहरादून की बड़ी कार्यवाई, ऋषिकेश SOG भंग, 10 सालों से डटे...

SSP देहरादून की बड़ी कार्यवाई, ऋषिकेश SOG भंग, 10 सालों से डटे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

ऋषिकेश: देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भंग कर दिया है। शराब माफिया द्वारा पत्रकार पर हमले और शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। एसओजी देहात को भंग करते हुए देहरादून एसएसपी कार्यालय अटैच कर दिया गया है। अब जिले में एक ही एसओजी रहेगी जो सिर्फ देहरादून एसएसपी को रिपोर्ट करेगी। इसके साथ ही ऋषिकेश और रायवाला थाने में पिछले 10 सालों से तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर अलग-अलग थाना चौकियों में भेज दिया गया है।

हमले के बाद बढ़ा विरोध: ऋषिकेश में बड़े पैमाने पर शराब तस्करी के खिलाफ हाल ही में युवाओं ने अभियान चलाया था। लेकिन शराब तस्करी बंद होने के बजाय शराब माफिया विरोध करने वालों पर ही हमला कर रहे हैं। बीते 1 सितंबर को शराब माफिया ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और पूरे क्षेत्र में आंदोलन होने लगा।

SSP ने लिया कड़ा एक्शन: मामला बढ़ता देख एसएसपी अजय सिंह आज ऋषिकेश स्थित बस ट्रांसिट कंपाउंड पहुंचे और पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने देखा कि ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की परफॉर्मेंस शराब पकड़ने में बेहतर रही है। ऋषिकेश पुलिस ने पिछले 8 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 मुकदमे दर्ज करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, एसओजी देहात शराब के बड़े तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर सकी है। ये देखते हुए एसओजी देहात की पूरी टीम को भंग कर दून एसएसपी कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

इंदिरा नगर प्रकरण में जांच तेज: इस एक्शन के बाद एसएसपी ने बताया कि ऋषिकेश के इंदिरा नगर प्रकरण में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में चार केस दर्ज हुए हैं। एक मुकदमे में आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी तीन मुकदमों में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच में बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र में पिछले कई सालों से शराब तस्करी का धंधा करने वाले तस्करों को चिन्हित कर लिस्ट बनाई जा रही है ताकि उनपर नजर रखी जा सके।

SSP की जनता से अपील: ऋषिकेश कोतवाली और रायवाला थाने में आने वाले सभी नए अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करते ही शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी अजय सिंह ने जनता ने अपील की है कि वो अपने क्षेत्र में ऐसे तस्करों और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें। इसके साथ ही लोगों से फर्जी प्रेस वालों की शिकायत पुलिस को देने की अपील भी की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read