HomeUTTARAKHANDविभिन्न विभागों से 24 शिकायत दर्ज, 11 शिकायतों का मौके पर ही...

विभिन्न विभागों से 24 शिकायत दर्ज, 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण: DM सौरभ गहरवार

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 शिकायत दर्ज की गई। जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में धारतोंदला के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने राजस्व ग्राम तोंदला में हो रहे भूस्खलन के कारण आवासीय भवनों को उत्पन्न हुए खतरे की समस्या से अवगत कराया। मल्यासू के ग्रामीणों ने कोटली बांसी मोटर मार्ग निर्माण से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत सदस्य स्यूपुरी गौरव ने स्यूपुरी गांव से राइका मुख्य मार्गों का निर्माण करने की मांग की। ढौंडिक क्यूड़ी गांव की संतोषी देवी व रोशनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। मरोड़ा गांव के संतोष सिंह ने रेलवे द्वारा तीन वर्ष से भवन किराया नहीं दिए जाने की शिकायत दर्ज की। बर्सू बिलोटा गांव के देवी प्रसाद ने रेलवे द्वारा सुरंग निर्माण होने से उनके आवासीय भवन में आई दरारों क शिकायत दर्ज की। इस तरह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं शेष शिकायतों का निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज की गई हैं उनका निराकरण एक सप्ताह अंतर्गत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से काई ढिलाई एवं लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो आवेदन पत्र आर्थिक सहायता से संबंधित हैं उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए तथा की गई कार्यवाही से भी जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
जन संवाद ककार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित

विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण दो दिन से एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को सीएम पोर्टल को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन पोर्टल अवलोकन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई लापरवाही न बरती जाए। विभिन्न विभागों में एल-1 पर 132 तथा एल-2 पर 22 शिकायत निस्तारण हेतु लंबित थी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पिछले सप्ताह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विभागों को निस्तारण के लिए प्रेषित शिकायतों एवं समाधान की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read