HomeUTTARAKHANDसनातन के शत्रुओं का पुतला फूंक भाजयुमो ने जताया आक्रोश; स्टालिन के...

सनातन के शत्रुओं का पुतला फूंक भाजयुमो ने जताया आक्रोश; स्टालिन के बयान पर युवा शक्ति ने भरी हुंकार

सनातन धर्म के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्टालिन का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट किया कि हिंदू संस्कृति और सनातन के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा जागृत है और वह अपनी संस्कृति का अपमान करने वाली ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने का माद्दा रखता है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा ने हमेशा से विचारधारा की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन मात्र एक शुरुआत है; यदि सनातन विरोधी बयानबाजी नहीं रुकी तो आंदोलन और उग्र होगा।
प्रदर्शन मे भाजपा युवा मोर्चा कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रगति रावत, प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनोज गोनियल ,महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन,प्रदेश कार्यालय मंत्री विमल चौधरी, सह कार्यालय मंत्री राहुल भट्ट, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल जुयाल, महानगर सह प्रभारी संजय तोमर, महानगर उपाध्यक्ष वैशाली बंसल, महानगर महामंत्री भाजपा संदीप मुखर्जी, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा सौरभ शर्मा, विपिन कंबोज, महानगर मंत्री शशांक गोसाई एवं सुधांशु तिवारी एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read