spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDरामनगर के जंगल में चारा काटते समय बाघ ने किया हमला, बहू...

रामनगर के जंगल में चारा काटते समय बाघ ने किया हमला, बहू की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

रामनगर.
एक बहू ने साहस और समझदारी दिखाते हुए हंसिया से बाघ से मुकाबला कर अपनी सास की जान बचा ली. घटना रविवार को रामनगर के पास जंगल में हुई, जब दोनों महिलाएं मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने गई थीं.

जानकारी के अनुसार कुनकेत गांव निवासी 60 वर्षीय बसंती देवी अपनी बहू मोहिनी देवी के साथ जंगल में घास काट रही थी. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जंगली जानवर ने अचानक बसंती देवी पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि जानवर ने उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया.

संकट की इस घड़ी में मोहिनी देवी ने बिना डरे साहस का परिचय दिया. उसने हाथ में लिए दरांती से लगातार वार कर जंगली जानवर को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। आख़िरकार जानवर बसंती देवी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बसंती देवी को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया.

रामनगर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) अंकित बडोला ने बताया कि घायल महिला का इलाज हायर सेंटर में कराया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने और जंगल किनारे जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular