मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून शहर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत तथा उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹41.37 करोड़ की मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के तहत बॉल बैरिकेडिंग चकव्यूह बैरियर एवं अस्थाई फायर वॉच टावर आदि के लिए 5.46 करोड़ की धनराशि तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि के कार्य हेतु 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोडा के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड द्वाराहाट के अंतर्गत ग्राम सभा सकुनी के सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रथम किश्त में 124.73 लाख की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त में 74.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की है, जबकि अल्मोडा विधानसभा क्षेत्र के सेराघाट में मां मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण हेतु 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत भौड़ी के अंतर्गत बूढ़ेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं दीवार निर्माण एवं धर्मशाला निर्माण हेतु ₹43.69 लाख एवं धनराशि ₹22.00 लाख की स्वीकृति को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दारू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु ₹36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पीएच.डी. पुरस्कार की घोषणा की। उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को पुरस्कार। कारगिल शहीद परिवार को पूर्व की भांति शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु। मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹36.84 लाख की धनराशि आवंटित करने की मंजूरी दी गई है.
मुख्यमंत्री ने थाना दिवस एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर कानून एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य शिकायतों के समाधान के लिए राज्य के अंतर्गत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चंपावत एवं उधम सिंह नगर जिलों में स्थित प्रत्येक वाइब्रेट गांव में थाना दिवस एवं रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी दी है। है।


