HomeUTTARAKHANDग्राम पंचायत गढ में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु खुली बैठक संपन्न

ग्राम पंचायत गढ में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु खुली बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले परिवारों के चयन को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकासखंड बहादराबाद की ग्राम पंचायत गढ में एक विशेष खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संभावित पात्र और अपात्र लाभार्थियों की सूची को लेकर सीधे तौर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था।
बैठक की संपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी अनुज चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जावेद हसन, पंचायत प्रतिनिधि पूर्व उप प्रधान मौ. नफीस , स्थानीय निवासी महावीर चौहान, स्वराज सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य नाजरीन,राव मुजीब, राजकुमार, सुमित जरावरे, इब्राहिम, वसीम , तस्मीन, अरशद, शमशाद,सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत तैयार की गई संभावित पात्र लाभार्थियों की सूची का उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष स्पष्ट वाचन किया गया। अनुज चौहान ने अवगत कराया कि चयन प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस सूची को काफी समय पूर्व ही अलाउंसमेंट और पंचायत भवन के सूचना पट्ट पर सार्वजनिक कर दिया गया था, ताकि सभी ग्रामीण निर्धारित समयावधि के भीतर अपने सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकें।
खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों और उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी बातो को अत्यंत गंभीरता से सुना और सुनाया गया और तत्परता दिखाते हुए जांच के बाद तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण सुनिश्चित किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के निर्धारित मानकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और यह पूरी तरह स्पष्ट किया गया कि सरकारी नीतियों के अनुसार केवल वास्तविक रूप से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को ही इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य ध्येय आर्थिक तंगी से जूझ रहे और बेघर परिवारों को पक्का आश्रय प्रदान करना है।
इसी उद्देश्य को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत खुली बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रह सके और किसी भी अपात्र व्यक्ति को इसका अनुचित लाभ न मिले।
बैठक के समापन पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा अपनाई गई अत्यंत पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना की और इस पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
बैठक के दौरान कुछ ऐसे परिवार भी सामने आए, जिनके कच्चे और अत्यंत जर्जर आवास रहने योग्य स्थिति में नहीं हैं। इन जरूरतमंद परिवारों ने योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने उनकी परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार जांच कर पात्र पाए जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read