spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड समाचार: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से सुनी 'मन की बात',...

उत्तराखंड समाचार: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से सुनी 'मन की बात', बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों का सपना हो रहा साकार

उत्तराखंड समाचार:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम बन गया है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ-साथ देश के विकास एवं जनभागीदारी से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प प्रधानमंत्री का- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा उत्पादों के निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्प को बढ़ावा और वोकल फॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है।

भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों के सपने साकार हो रहे हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रभारी सुभाष बर्थवाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देहरादून में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम, कुन्दन परिहार ने कहा-पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular