उत्तराखंड समाचार: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धूरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए मीलों की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। मोटर मार्ग न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को अपनी उपज बाजार तक लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। किसानों द्वारा अपनी उपज से कमाया गया सारा पैसा किराये में खर्च हो जाता है। ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार जताया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।




