HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड समाचार: उत्तराखंड में लखपति दीदी अभियान की गूंज, 39 विधानसभा क्षेत्रों...

उत्तराखंड समाचार: उत्तराखंड में लखपति दीदी अभियान की गूंज, 39 विधानसभा क्षेत्रों में 3,220 महिलाओं को सम्मानित किया गया

उत्तराखंड समाचार: उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा “लखपति दीदी सम्मेलन” अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ सफलता की नई मिसाल कायम कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 39 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3220 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

प्रदेश भर में आयोजित इन सम्मेलनों में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहे, बल्कि महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और स्वरोजगार की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं और अन्य बहनों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

जिलेवार आयोजित कार्यक्रमों में चमोली के 3 विधानसभा क्षेत्रों में 155, उत्तरकाशी के 3 विधानसभा क्षेत्रों में 275, रुद्रप्रयाग के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 270, टिहरी के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 430, हरिद्वार के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 200, देहरादून महानगर के 1 विधानसभा में 65, ऋषिकेश के 1 विधानसभा में 140, देहरादून ग्रामीण के 2। रूड़की के 3 विधानसभा क्षेत्रों में 80, 85, पौडी के 1 विधानसभा में 250, कोटद्वार के 1 विधानसभा में 50, पिथौरागढ के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 340, बागेश्वर के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 130, रानीखेत के 1 विधानसभा में 5, अल्मोडा के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 35, चम्पावत के 1 विधानसभा में 170, नैनीताल के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 4. काशीपुर के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 97, 148 और उधम सिंह नगर के 2 विधानसभा क्षेत्रों में 375 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया गया वह आज धरातल पर साकार हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आज लाखों महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत दे रही हैं। “लखपति दीदी” अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। इस अभियान के जरिए बीजेपी महिला मोर्चा उन महिलाओं का सम्मान कर रही है जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है और समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है. इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक महिला को यह संदेश दिया जा रहा है कि अवसर, प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से कोई भी महिला आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती है।

प्रदेश महिला मोर्चा ने समस्त जिला एवं मण्डल इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्तराखंड पूरे देश के लिए एक प्रेरक मॉडल के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। इसी क्रम में बुधवार को पिथौरागढ़ जिले की सीमांत विधानसभा धारचूला में लखपति दीदी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट मुख्य वक्ता होंगी और लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read