spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDउत्तराखंड के राज्यपाल गुरुमीत सिंह का बड़ा संदेश, कहा- छात्र ज्ञान का...

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरुमीत सिंह का बड़ा संदेश, कहा- छात्र ज्ञान का उपयोग देश और समाज हित में करें.

उत्तराखंड समाचार: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित 'सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी एकेडमिक ब्लॉक' का वर्चुअल उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि इस भवन का नाम भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाना बहुत सार्थक है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने ज्ञान का उपयोग देश व समाज हित में करने का संकल्प लेना चाहिए।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल विज्ञान विभाग की उपलब्धियों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि नया शैक्षणिक ब्लॉक अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पीएम-यूएसएचए योजना के तहत निर्मित यह भवन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं शोध-उन्मुख उच्च शिक्षा को मजबूत करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड औषधीय एवं सुगंधित पौधों की समृद्ध प्राकृतिक विरासत वाला राज्य है, जहां फार्मास्युटिकल अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'उत्तराखंड दशक' के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इसमें विश्वविद्यालयों और युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत उपस्थित थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular