HomeUTTAR PRADESHWomen safety: विद्यालय परिसर में बच्चियों को स्वावलंबी बनने पर दिया गया...

Women safety: विद्यालय परिसर में बच्चियों को स्वावलंबी बनने पर दिया गया बल

Women safety: विद्यालय परिसर में बच्चियों को स्वावलंबी बनने पर दिया गया बल

Women safety: कुशीनगर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पंचायत ज्ञान ज्योति इंटरमीडिएट कालेज बोदरवार के परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कप्तानगंज थाना की महिला एसआई द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई I

और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए बच्चियों को स्वावलंबी बनने पर बल दिया गया I

कप्तानगंज पर तैनात महिला एसआई उपासना चतुर्वेदी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बोदरवार में स्थित पंचायत ज्ञान ज्योति कन्या इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में पहुंच कर विद्यालय की बच्चियों को सुरक्षा के प्रति विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि बिद्यालय आते जाते समय आप लोगों के साथ रास्ते में अथवा कहीं पर गलत व्यवहार होने की संभावना अगर दिख रही हो तो उसे तत्काल अपने माता – पिता सहित शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए I

तथा तुरंत महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 तथा 112 पर भी काल करने पर पुलिस का सहयोग तत्काल मिलने की बात कहते हुए बच्चियों को महिला सुरक्षा के विषय की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया I

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल निशा गौण, कांस्टेबल प्रमोद रंजन, लिपिक बाके लाल निगम, मनतार अली,मोहम्मद तहसीन, प्रवीण त्रिपाठी, मानवेंद्र प्रसाद चौधरी, कुरैशा बेगम, देवानंद गौतम, प्रेम सागर आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read