Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHVivah:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 137 जोड़ों का विवाह विधि-...

Vivah:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 137 जोड़ों का विवाह विधि- विधान के साथ हुआ सम्पन्न

fok-media-samman-samaroh

Vivah:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 137 जोड़ों का विवाह विधि- विधान के साथ हुआ सम्पन्न

Vivah: कुशीनगर जनपद के खड्डा ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 137 जोड़ों का विवाह अपने- अपने धर्मानुसार विधि- विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

जिसमें 13जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय के थे कार्यक्रम में वर व वधू पक्ष के लोग भी शामिल रहे। मांगलिक गीतों से परिसर गुलजार रहा।

वताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करने की योजना का शुभारंभ कर कर जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारियों को सौंप दी थी जिसके अंतर्गत 51000 प्रतीक जोड़े को देने की व्यवस्था की जिसमें 16000 रुपए के लड़की के जेवर और अन्य सामान के साथ 35000 नगद लड़की के खाते में दिया जाना है

जिसके तहत शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा खड्डा ब्लाक परिसर में पाण्डाल सजाकर खड्डा के 73 व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के 64 जोड़ों कुल 137जोडो का सामूहिक विवाह विधि- विधान से सम्पन्न हुआ।

हिंदू धर्म के जोड़ों का विवाह पुरोहित कृष्णा नन्द व सचित्तान्द चौवे के मंत्रोच्चार के बीच तो मुस्लिम धर्म के जोड़ों को मौलवी मनौवर अली,शाहिद अली ने निकाह पढ़ाया।

ब्लाक परिसर को करीने से सजाया गया था। विवाह उपरांत विदाई की रस्म में सरकार की ओर से सामान भी दिये गये। अतिथि के रूप में पधारे लोगों को जलपान आदि की ब्यवस्था की गई थी।

     विधायक के उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हुआ संपन्न

वर व बधू पक्ष के लोगों के अलावा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख शशांक दूवे,पूर्व विधायक दीपलाल भारती,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जायसवाल, प्रदुम्न तिवारी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, बीडीओ नौरंगिया आर के सेठ, वीडियो खड्डा विनित यादव, ऋषिकेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार यादव, अरुणेंद्र कुमार,सचिव अवनीश त्रिपाठी, प्रत्यूष राय, प्रभाकर सिंह, राम मिलन यादव, दिनेश कुमार, शैलेन्द्र मल्ल सुनील प्रजापति, पी के मल्ल ए डी ओ पंचायत आदि ने वर वधू को आशिर्वाद दिया। तत्पश्चात प्रीतिभोज का कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, चेयरमैन प्रति निधि दुर्गेश्वर वर्मा,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम यादव, प्रधान राजू सिह, अवनीन्द्र गुप्ता, सत्तार, औरंगजेब, सतीश यादव, गणेश कुशवाहा, अभिषेक सिंह,आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव ने किया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular