HomeUTTAR PRADESHUP के सीएम ने लिया बड़ा फैसला... TET को लेकर शिक्षकों को...

UP के सीएम ने लिया बड़ा फैसला… TET को लेकर शिक्षकों को मिलेगी राहत, SC में याचिका दाखिल करेगी सरकार


UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने TET को लेकर किया बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं और समय- समय पर सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उनके पास अनुभव और योग्यता है। इसके अलावा सरकार समय-समय पर शिक्षकों को ट्रेनिंग और कार्यशालाओं के माध्यम से अपडेट करती रही है। ऐसे में उनकी सालों की सेवा और अनुभव को ध्यान में रखना जरूरी है।


सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का रिवीजन दर्ज करने का विभाग को निर्देश दिया गया है। सीएम ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं और समय-समय पर सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है।


क्या है इस फैसले का उद्देश्य


सुप्रीम कोर्ट आदेश के अनुसार, शिक्षण कार्य के लिए TET अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले से नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों पर मुसीबत खड़ी हो सकता है। सरकार का तर्क है कि लंबे समय से पढ़ा रहे शिक्षकों ने अपने काम और ट्रेनिंग से खुद को साबित किया है। ऐसे में नए उम्मीदवारों के लिए TET को जरूरी रखना ठीक है, लेकिन पुराने शिक्षकों पर इसका दबाव न डालना सही नहीं होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read