HomeUTTAR PRADESHकन्नौज का नवाब ब्रांड सपा का वास्तविक चेहरा: योगी आदित्यनाथ

कन्नौज का नवाब ब्रांड सपा का वास्तविक चेहरा: योगी आदित्यनाथ

मैनपुरी: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडागर्दी है। नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा है।

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलामी होती थी। वसूली में चाचा-भतीजा की एक समान भागीदारी होती थी। जब ज्यादा वसूली होती थी तो चाचा को ढकेल दिया जाता था। भतीजा अकेले ही बैग लेकर भाग जाता था। चाचा की नियति है, हमेशा धक्का खाकर वही पड़े रहना।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें जाति के नाम पर नहीं बंटना है। इनको प्रदेश की चिंता नहीं थी। जब इनको लगा कि यूपी सुरक्षित नहीं रहा, तब इन्होंने अपने लिए दुनिया के अलग अलग देशों में द्वीप खरीद लिए होंगे। उन्होंने कहा कि इस धरती को पहचान का मोहताज करने वाले कौन लोग है? ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया। ये विकास कार्यों में लूट मचाने वाले लोग हैं।इनका कारनामा वही है, जो अयोध्या में एक बेटी के साथ सपा नेता ने किया।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा के लोगों ने सामाजिक ताने – बाने को छिन्न -भिन्न किया। प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया। गरीबों के विकास के लिए जो धनराशि मिलनी चाहिए थी, उसमें लूट-घसूट किया। युवाओं की नौकरी में डकैती डाली। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने पहुंचे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read