HomeUTTAR PRADESHTB patient: निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों से रखे भावनात्मक लगाव-सीडीओ

TB patient: निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों से रखे भावनात्मक लगाव-सीडीओ

TB patient: निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों से रखे भावनात्मक लगाव-सीडीओ

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत जनपद में टीबी रोगियों को गोद लेकर प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिसमें बीते माह कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में जिलास्तरीय अधिकारीयो द्वारा प्रथम माह की पोटली दी गयी थी।

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा भी एक मरीज को गोद लिया था।

उनके द्वारा गोद लिये के मरीज को शनिवार को दूसरे माह की पोटली दी गयी जिसमें गुड़,भुना चना,मूँगफली का दाना, सत्तू,गजक एवं प्रोटीन पाउडर था।

इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीनयुक्त आहार प्रतिमाह दे जब तक उपचार चले।

जिससे रोगी दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ हो सके तथा उससे आपका भावनात्मक लगाव भी जुड़ा रहे और उस मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते रहे एवं उसे स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या हो तो टीबी विभाग से सम्पर्क कर दूर कराने का भी प्रयास करे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेने की अपील भी किया गया।

इस दैरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस.एन.त्रिपाठी, निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र,एसटीएस सन्दीप मौर्या उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read