HomeUTTAR PRADESHSugarcane farmer: जनपद में किसान को गन्ना प्रतियोगिता प्रदेश में मिला तीसरा...

Sugarcane farmer: जनपद में किसान को गन्ना प्रतियोगिता प्रदेश में मिला तीसरा स्थान 

Sugarcane farmer: जनपद में किसान को गन्ना प्रतियोगिता प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

एक एकड़ में 456 कुन्तल उपज मिला

Sugarcane farmer: कुशीन‌गर जिले के रामकोला विकास खण्ड के ग्राम कुसम्हा के किसान  इन्द्राशन सिंह ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 में एक एकड गन्ना क्षेत्रफल में 456 कुन्तल (1139 कुन्तल प्रति हेक्टेयर) उपज प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यह जानकारी उ०प्र० गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र-पिपराइच गोरखपुर के गन्ना कृषि विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।

श्री गुप्ता ने बताया कि गन्ने की अधिक उपज प्राप्त करने के लिए, कृषकों में प्रतिस्पर्धा लाने के लिए गन्ना विकास विभाग प्रति वर्ष गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन करता है।

अधिकारियों की देखरेख में किसान के खेत पर जाकर गन्ना फसल कटिंग की जाती है, कटाई के परिणाम के आधार पर विजेता घोषित किया जाता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसान को फॉर्म भरना पड़ता है। कुशीनगर जिले में 2 लाख से अधिक गन्ना कृषक है।

ओमप्रकाश गुप्ता ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता में विजेता किसान श्री इंद्रासन सिंह से अधिक उपज प्राप्त करने के उपाय पर बातचीत की,

इस दौरान किसान ने बताया कि हमारे पास कुल 14 से 15 एकड़ खेत है जिसमें प्रतिवर्ष 12 से 13 एकड़ में करना होता हूं।

गन्ना प्रजाति को. से. 8452 थी। ट्रेन्च विधि से नवंबर में गन्ना बोया गहरी जुताई की, तीन ट्राली गोबर की खाद दिया, बुवाई के दिन नाली में एक एकड़ खेत में 75 किग्रा डी.ए.पी., 30 किग्रा पोटाश, 15 किग्रा यूरिया दिया।

चार बार सिंचाई किया, तीन बोरा यूरिया दिया। चार बार गुड़ाई किया, मिट्टी चढ़ाया, बधाई किया, हमारे लड़के सूरत सिंह खेती में सहयोग करते हैं, मेसी ट्रैक्टर है।

हमारे गांव के स्कूल में गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया था,

उससे मैं प्रभावित हुआ प्रतिवर्ष लगभग 4 से 5 लाख का गन्ना बेचता हूं, वर्ष 2014 में सेवानिवृत्ति हुआ हूं।

मेरी यही इच्छा है कि 500 से 600 कुंतल एकड़ उपज लूं। लगभग 40 से 50 हजार रुपया प्रति एकड़ गन्ने की खेती में खर्च आ रहा है, मजदूर नहीं मिल रहे हैं, बड़े किसान परेशान है।

राज्य गन्ना प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला पंजाब राजेंद्र प्रसाद जिला गन्ना अधिकारी डी.के. सैनी उप गन्ना आयुक्त देवरिया  ए.पी. सिंह,

प्रधान प्रबंधक चीनी मिल यशराज सिंह, कारखाना प्रबंधक  मानवेंद्र राय, प्रधान प्रबंधक गन्ना सुनील दत्त यादव,

गन्ना प्रबंधक संजय कुमार त्रिपाठी ने धन्यवाद दिया। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर इनको अध्ययन यात्रा में भेजेगा।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read