HomeUTTAR PRADESHSecurity System: त्योहारों पर रंग में भंग डालने वाले सामाजिक तत्वों को...

Security System: त्योहारों पर रंग में भंग डालने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर की जाएंगी कड़ी कार्रवाई:एसपी 

Security System: त्योहारों पर रंग में भंग डालने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर की जाएंगी कड़ी कार्रवाई:एसपी 

Security System: जनपद के स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा आदि के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत लोग व व्यापार मंडल के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई ।

 सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामुदायिक हाल में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा आगामी त्योहारो पर जनता से सभी त्योहारों को शांति व भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की लोगों से अपील की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के कोई भी त्यौहार आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने से उसकी महत्ता व सुंदरता और बढ़ जाती है।

उन्होंने त्योहारों पर रंग में भंग डालने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने का संदेश देते हुए कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न करने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसार न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना व चौकी को सूचित करें सोशल मीडिया सेल बारीकी से निगरानी कर रही है।

                                      पैदल मार्ग करते पुलिस अधिक्षक

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही भीड़ भाड़ वाले जगह पर पुलिस की टीम तैनात होगी, विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा, चेन स्नेचिंग आदि को लेकर सीसीटीवी के माध्यम से विशेष निगरानी की जाएगी।

पटाखे आदि की बिक्री अथवा भंडारण प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर की जाए। इस दौरान पुलिस कप्तान की अगुवाई में कस्बे के मुख्य मार्ग सहित वार्डो का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

वही सीओ तमकुही राज जितेंद्र सिंह कालरा ने अपने संबोधन में गीता का श्लोक सुनाते हुए सभी से आपसी भाईचारण व सौहार्द के साथ त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, व्यापारी नेता विजय कुमार देवड़ा, अमरनाथ गुप्ता, विजय तुलस्यान,

अजय गुप्ता, पप्पू जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, सभासद अजय गुप्ता बैजनाथ वर्मा, मक्खन जायसवाल, लव जायसवाल,

हासन अली, हिदायतुल्लाह सिद्दीकी, मुर्तजा अली, सुभाष यादव, दीपक जायसवाल आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read