HomeUTTAR PRADESHSecurity system: जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु...

Security system: जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट गणों की हुई है तैनाती

Security system: जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट गणों की हुई है तैनाती

Security system: कुशीनगर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में ड्यूटी पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट / जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निकाय क्षेत्रवार/ तहसील / पुलिस चौकीवार दिनांक 6/12/2024 के लिए नियुक्त किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, संपूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को नामित किया है, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना, खड्डा, व कप्तानगंज हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया हेतु उप जिलाधिकारी कसया को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है, इसी प्रकार संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हाटा को, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट तमकुहीराज को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पडरौना को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र खड्डा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 38 अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य जनपद, ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को पुलिस चौकी वार, कस्बा चौकी वार, प्रमुख चौक वाइज नामित नामित किए हैं। इसके आलावे रिजर्व में 04 जोनल व 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।

उन्होंने बताया कि समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेगे कि सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वहाँ कोई विवाद न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई शान्ति व्यवस्था में बाधा आती है,

तो उसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को अवगत करायें तथा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तुस्थिति से भी अवगत करायेंगे तथा सम्बन्धित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेगें तथा भीड़ वाले स्थलों तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेगें।

वर्तमान समय में धारा 163 लागू है। सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। दिनांक 6 एवं 7 दिसम्बर की समाप्ति तक समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें

तथा समय पर आवश्यकतानुसार सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेगें। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट चौकी इन्चार्ज, थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतें, अधीक्षण अभियन्ता / अधिशासी अभियन्ता (विद्युत), अग्निशमन अधिकारी के दूरभाष मोबाईल / बेसिक नम्बर भी अपने पास रखेगें।

समस्त मजिस्ट्रेट सकुशल त्यौहारों को सकुशल सम्पादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल से सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराकर डयूटी तैनाती स्थल छोड़ेगे। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है. तो तत्काल पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर व अपर जिला मजिस्ट्रेट तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट कुशीनगर में इसके लिए एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर- 05564-240590 है। कन्ट्रोल रूम की प्रभारी, नीरज कुमार गौड़ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, कुशीनगर- 7800296766 व आलोक कुमार प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर मो-7834948507 को बनाया गया है

जो अपने-अपने स्टॉफ के साथ कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहेगें तथा प्रत्येक अधिकारियों को फोन कर उनकी लोकेशन प्राप्त कर जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे।

उपरोक्त दिशा-निर्देश केवल गाइड लाईन के रूप में है। मौके पर तैनात कार्यकारी मजिस्ट्रेट / उप जिला मजिस्ट्रेट विवेकपूर्ण ढंग से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण करेगें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read