HomeUTTAR PRADESHSashastr Sena Jhanda Divas: सरकारी कार्यालयों में झंडा स्टीकर लगाकर गरिमापूर्ण ढंग...

Sashastr Sena Jhanda Divas: सरकारी कार्यालयों में झंडा स्टीकर लगाकर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Sashastr Sena Jhanda Divas: सरकारी कार्यालयों में झंडा स्टीकर लगाकर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Sashastr Sena Jhanda Divas:  कुशीनगर जनपद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारीगण व विभागाध्यक्षों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया।

गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर होता है,

जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।

राष्ट्र की सशस्त्र सेना और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी स्नेह और सम्मान की भावना जागृत करते हुए युद्ध में शहीद भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवार तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के प्रति नागरिकों से जुड़ाव व सहयोग प्राप्त करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन 1949 से ही किया जाता रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि आज पूरे देश में और विदेशों के भारतीय दूतावासों में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है।

जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय तथा भारत सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देशन अनुसार सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हुए सैनिक कल्याण के लिए वर्ष 2024 हेतु धन संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है ।

विंग कमांडर ने बताया कि यद्यपि प्रतीक स्वरूप झंडा दिवस 07 दिसंबर 2024 को आयोजित है परंतु विभिन्न आयोजनों द्वारा पूरे वर्ष धन एकत्रीकरण किया जाएगा। पूरे देश में दिसंबर के महीने को राष्ट्रीय गौरव माह भी घोषित किया गया है।

इसी क्रम में आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आलोक सक्सेना तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, एसडीम तमकुहीराज अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर मो जफर, सीओ अमित सक्सेना, सीओ कसया कुंदन सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार एवं विभिन्न कार्यालय के कार्यालयाध्यक्षों व कर्मचारीगणों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारीगणों को स्मारिका भी प्रदत की गई।

 

इस अवसर पर कर्नल एस पी सिंह रिटायर्ड ,भूतपूर्व कैप्टन एल बी त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय से देवेन्द्रनाथ गुप्ता, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read