HomeUTTAR PRADESHSampoorn samaadhaan divas:डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस...

Sampoorn samaadhaan divas:डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

Sampoorn samaadhaan divas:डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : डीएम

शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ प्रार्थना पत्रों का करें निष्पक्ष निस्तारण:डीएम

Sampoorn samaadhaan divas: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज तहसील खड्डा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया

तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये।

राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 19 में से 03 को तत्काल निस्तारित किया गया

राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त मामलों से संबंधित 06, पुलिस विभाग से संबंधित 12, विकास विभाग से संबंधित 12 तथा अन्य विभाग के 15 में से 2 को तत्काल निस्तारण किया गया।

इस प्रकार कुल 64 में से 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 59 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयंतर्गर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

गरीब/असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों में डीएम एवं एसपी ने किया कंबल वितरण

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील खड्डा परिसर में ही शीतलहर के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु गरीब/असहाय एवं दिव्यांग पुरुषों तथा महिलाओं में कंबल का वितरण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, सीएमओ डॉ0 सुरेश पटारिया, सीओ खड्डा उमेश भट्ट, डीपीओ विनय कुमार ,

जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, कृषि उप निदेशक आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस के राय, बीएसए राम जियावन मौर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार महेश सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, ईओ एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read