HomeUTTAR PRADESHReview meeting:  50 लाख से अधिक लागत के महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की...

Review meeting:  50 लाख से अधिक लागत के महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Review meeting:  50 लाख से अधिक लागत के महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने तथा सभी लंबित व अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के डीएम ने दिए निर्देश

Review meeting:कुशीनगर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में ₹ 50 लाख से अधिक लागत के महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में पी0डब्ल्यू0डी0,यूपी पीसीएल, सी एंड डीएस, यूपी सी एल0डी0एफ़0, यूपी आर एन एस एस, द्वारा कराए का रहे कार्यों की विधिवत समीक्षा की गई।

बैठक दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों में लागत धनराशि के सापेक्ष परियोजना हेतु अवमुक्त अभी तक धनराशि की समीक्षा की तथा अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से ली गई।

सर्व प्रथम पीडब्ल्यूडी के निगरानी में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गई,

तत्पश्चात महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा नक्शा पूर्ण होने सहित कार्य शुरू करने की जानकारी दी गई।

जिला कारागार के निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान बताया गया कि डिजाइनिंग का कार्य हो गया है तथा पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।

कार्यदाई संस्था यूपी पीसीएल द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुशीनगर, फाजिलनगर, सेवरही की समीक्षा दौरान बताया गया कि दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसी प्रकार थाना तरया सुजान व सेवरही के कार्य भी दिसंबर माह में पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी संबंधित द्वारा दी गई।

पर्यटन विकास योजना अंतर्गत दिग्जम्बर जैन मंदिर फाजिलनगर, खिड़कियां एवं शिव मंदिर में पर्यटन विकास कार्य रामपुर सोहरौना स्थित ताल के ईको पर्यटन विकास कार्य, रामाभार स्तूप के सन्निकट बुद्धा घाट पर पर्यटक सुविधाओं के दृष्टिगत पर्यटन विकास एवं सौंदरीकरण कार्य,

बुद्धा थीम पार्क का निर्माण/सौंदर्यीकरण का समस्त कार्य, बौद्ध विहार पर पर्यटन सुविधाओं के सृजन कार्यों अंतर्गत कार्य शुरू हो जाने की जानकारी संबंधित द्वारा दी गई।

इसके अतिरिक्त रामपुर सोहरौना स्थित पर्यटन विकास कार्य, बनकटा बाजार स्थित काली मंदिर का कार्य साइनेज का कार्य, हाटा बस स्टैंड के निर्माण कार्य के अंतर्गत 50 बेड क्रिटिकल केयर सेंटर भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई।

पुलिस आवास में निर्माण कार्य,पुलिस लाइन हॉस्टल निर्माण/बैरक निर्माण कार्य, में देरी होने पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यों में तेजी लाने सहित टाइमलाइन का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

रामाभार स्तूप के सन्निकट बुद्धा घाट पर पर्यटक सुविधाओं के दृष्टिगत पर्यटन विकास एवं सौंदरीकरण कार्य के अंतर्गत उन्होंने हिरण्यवती नदी को सदानीरा बनाने तथा पर्यावरणीय प्रभाव के दृष्टिगत कार्य कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सौंदरीकरण कार्य से नदी के बहाव तथा उसके अस्तित्व पर कोई भी विशेष प्रभाव न पड़े।

समीक्षा दौरान जनपद न्यायालय स्थित कोर्ट के निर्माण कार्यों,ट्रांजिट हॉस्टल,पडरौना बस स्टेशन का जीर्णोद्वार/आधुनिकरण का कार्य,पॉलिटेक्टिक मुजहना हाटा का निर्माण कार्य, बुद्धा पार्क रविंद्रनगर के निर्माण कार्य,

जल निगम नगरीय अंतर्गत पाइप लाइन का कार्य, इसके अलावे नई सड़कों/चौड़ीकरण के समस्त कार्यों की समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति जानी व कार्य प्रगति को बढ़ाए जाने तथा जिन निर्माण कार्य में सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं

उसे तत्काल हस्तांतरित/ हैंडओवर करने हेतु संबंधित कार्यदायीं संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्य और अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिए जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य, अधि0 अभि0 पीडब्ल्यू डी निर्माण खंड/प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता नलकूप सिंचाई, जल निगम,व सभी कार्यदाई संस्थाओं के एक्स इएन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read