HomeUTTAR PRADESHRahul Gandhi on PM Modi:‘भारत, कृपया समझें’ पीएम मोदी पर जमकर बरसे...

Rahul Gandhi on PM Modi:‘भारत, कृपया समझें’ पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी


नई दिल्ली:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने अदानी को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रपति ट्रंप की बार-बार की धमकियों के बावजूद,प्रधानमंत्री मोदीउनके सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसका कारण अडानी के खिलाफ चल रही अमेरिकी जांच है।


राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत, कृपया समझें, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप की बार-बार की धमकियों के बावजूद, उनके सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसका कारण अडानी के खिलाफ चल रही अमेरिकी जांच है। उन्होंने कहा कि एक धमकी मोदी, अडानी और रूसी तेल सौदों के बीच वित्तीय संबंधों को उजागर करने की है। मोदी के हाथ बंधे हुए हैं।


आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा थी कि भारत रूस से बहुत बड़ी मात्रा में सस्ता तेज खरीद रहा है और फिर उसे ओपन मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहा है। इस पर ट्रंप ने धमकी दी कि भारत को अब अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ (शुल्क) में काफी बढ़ोतरी झेलनी पड़ेगी। भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता कि रूस की सेना यूक्रेन में कितने लोगों को मार रही है। इसलिए हम भारत पर दबाव बढ़ाएंगे।


भारत सरकार ने ट्रंप के बयानों पर सीधा जवाब न देते हुए कहा है कि हमारी ऊर्जा नीति पूरी तरह से हमारे राष्ट्रीय हितों और बाज़ार की स्थिति के आधार पर तय होती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम ऊर्जा की अपनी जरूरतों के हिसाब से निर्णय लेते हैं। हम बाज़ार की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर रखते हैं। फिलहाल, हमें ट्रंप के आरोपों से जुड़ी कोई विशेष जानकारी नहीं है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read