HomeUTTAR PRADESHProtests: तीन दिनों से गन्ना तौल नही होने के कारण किसानों ने...

Protests: तीन दिनों से गन्ना तौल नही होने के कारण किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Protests: तीन दिनों से गन्ना तौल नही होने के कारण किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

जेष्ठ गन्ना निरीक्षक ने किसानों को समझा बूझकर गन्ना तौल शुरू कराया

Protests: कुशीनगर के छितौनी में जे0 एच 0 वी0 शुगर लि0 गडौरा चीनी मिल के क्रय केंद्र छितौनी बी पर तीन दिनों से गन्ना तौल नही होने के कारण दो दर्जन किसानों ने एक घंटा विरोध प्रदर्शन किया।

बताते चले की बृहस्पतिवार को दर्जनो किसानों ने तीन दिनों से क्रय केंद्र छितौनी बी के आड़ मे गन्ना तौल नही होने के कारण एक घंटा धरना प्रदर्शन किया।

वही धरना प्रदर्शन कर रहे। किसानो ने जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी से मोबाइल पर वार्ता कर अपनी समस्या बताई तो उन्होंने कहा कि अभी हम बात कर रहा हूं।

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे जेष्ठ गन्ना निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने किसानों को बहुत समझा बूझकर के बाद तौल शुरू कराया।

इस मौके पर किसान विजय कुमार कुशवाहा, शंभू कुमार यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, कपिल देव गुप्ता, बलिराम यादव, शंभू गुप्ता, बलवंत यादव, सुरेश चौहान, बिट्टू कुशवाहा, छबीला चौहान, दशरथ चौहान, मोहन गौड, केदार निषाद, सुरेंद्र कुशवाहा, दिनेश कुमार गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read