HomeUTTAR PRADESHPM मोदी ने 'मन की बात' में छठ पूजा को बताया सांस्कृतिक...

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ पूजा को बताया सांस्कृतिक धरोहर, स्वदेशी खरीदारी पर दिया जोर


Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में छठ महापर्व का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस प्राचीन त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि 02 अक्टूबर को खादी सामान जरूर खरीदें।


त्योहारों में स्वदेशी अपनाने की अपील


मन की बात’ में पीएम मोदी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीण व्यवसाय के उदाहरण साझा करते हुए बताया कि कैसे स्थानीय कारीगर और महिला उद्यमी स्वदेशी वस्तुओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मिसाल कायम कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने मिथिला पेंटिंग के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने वाली ‘संकल्प क्रिएशंस’ का जिक्र किया, जो पारंपरिक कला को आधुनिक उत्पादों में बदल रही है। इसी तरह ‘याज नेचुरल्स’ जैसे ब्रांड सस्टेनेबल और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बना रहे हैं, जो त्योहारों में उपहार या सजावट के लिए आदर्श हैं।


पीएम ने जोर देकर कहा कि त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र अपनाकर हम न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रखेंगे। यह अपील अगस्त के ‘मन की बात’ में भी की गई थी, जहां उन्होंने दिवाली, दशहरा जैसे उत्सवों में भारतीय निर्मित वस्तुओं जैसे खिलौने, मूर्तियां या घरेलू सजावट को चुनने का आह्वान किया था। अब छठ जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के संदर्भ में यह संदेश और प्रासंगिक हो गया है।


UNESCO सूची में शामिल होगा छठ महापर्व


पीएम मोदी ने छठ महापर्व को ‘महापर्व’ कहते हुए इसकी सांस्कृतिक गहराई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्योहार पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक एकता और पारंपरिक मूल्यों का प्रतीक है। इसलिए भारत सरकार छठ महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (Intangible Cultural Heritage List) में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार की यह पहल छठ को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लाखों भक्तों के बीच उत्साह का संचार करेगी। 


PM मोदी ने गर्व से कहा ‘जब छठ पूजा UNESCO सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।’ बता दें, छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक पवित्र त्योहार है, जो अब सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। ये त्योहार बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read