HomeUTTAR PRADESHPM मोदी ने किया दिल्ली में BJP दफ्तर का उद्घाटन, बोले- भाजपा...

PM मोदी ने किया दिल्ली में BJP दफ्तर का उद्घाटन, बोले- भाजपा को मिला 45 साल की मेहनत का फल


Delhi BJP New Office: दिल्ली में सोमवार, 29 सितंबर को बीजेपी के नए ऑफिस का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पहुंचे। कार्यक्रम दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेता भी मौजूद रहे। बीजेपी दफ्तर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जनसंघ और बीजेपी के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जनसंघ के कार्यकर्ता बाहर से आने वाले लोगों को अपने घर में रखते थे और दिल्ली के कार्यकर्ताओं की मेहनत आज दिल्ली को यहां तक पहुंचाने में मदद कर रही है।


45 साल की मेहनत बीजेपी आज मिला- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि के पावन दिनों में दिल्ली के बीजेपी को अपना नया कार्यालय मिला है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। बीजेपी की स्थापना को 45 साल हो गए हैं। लेकिन जिस बीज से बीजेपी इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है, उसका बीजारोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली में बीजेपी के पास जो ताकत है, वह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिला है।


पीएम ने बीजेपी के इतिहास का किया जिक्र


कार्यालय उद्घाटन से पहले पीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि दिल्ली के बीजेपी कार्यकर्ताओं का इतिहास संघर्ष और समर्पण की अद्वितीय मिसाल रहा है। इन्होंने हर चुनौती के बीच ना केवल संगठन को जीवंत रखा, बल्कि इसे सशक्त बनाने में भी अपना अद्भुत योगदान दिया है।  मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लिए बना स्थायी प्रदेश कार्यालय संगठन को नई शक्ति, नई दिशा और नए आत्मविश्वास से भरेगा।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read