HomeUTTAR PRADESHPM मोदी को अपशब्द कहने वाला चढ़ा कानून के हत्थे, 14 दिन...

PM मोदी को अपशब्द कहने वाला चढ़ा कानून के हत्थे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिजवी; नौशाद फरार


The One Who Abused PM Modi IS In Jail: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपशब्द कहने का मामला तूल पकड़ चुका है। सिमरी पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया, जिसे दरभंगा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) जुनेद आलम ने रिजवी को 14दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वायरल वीडियो में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे और अभद्र टिप्पणियां सुनाई दी थीं, जिसके बाद सियासी हंगामा मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मंच को कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने आयोजित किया था, जो अब फरार बताया जा रहा है।


रिजवी उर्फ राजा कौन है?


मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का निवासी है और पेठिया चौक पर पंचर की दुकान चलाता है। वह कांग्रेस का कोई आधिकारिक पदाधिकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय नेताओं के समर्थक के तौर पर सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों में सक्रिय रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रिजवी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन इस घटना ने उसे सियासी सुर्खियों में ला दिया। सिमरी पुलिस ने साइबर जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। सिटी एसपी अशोक कुमार ने पुष्टि की कि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।


सियासी तूफान और पुलिस कार्रवाई


इस घटना ने बिहार में सियासी भूचाल ला दिया है। बीजेपी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की है, जबकि कांग्रेस नेता नौशाद ने माफी मांगकर दावा किया कि वह मंच पर मौजूद नहीं थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। पुलिस ने सिमरी थाने में मामला दर्ज कर नौशाद की तलाश तेज कर दी है। इस विवाद ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read