HomeUTTAR PRADESHMicrosoft को प्रभावित कर गई AI समिट, भारत में हजारों करोड़ के...

Microsoft को प्रभावित कर गई AI समिट, भारत में हजारों करोड़ के निवेश का ऐलान


Microsoft To Invest In India: नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में दुनियाभर के दिग्गजों ने भाग लिया। एआई के धुरंधर से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एआई समिट में शिरकत की। समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 15 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया । अब इसी कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट ने भी भारत में निवेश के लिए हामी भर दी है।


माइक्रोसॉफ्ट के वाइस प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने कहा कि एआई ग्लोबल साउथ में 50 अरब डॉलर यानी लगभग 4 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट 2030 तक ये रकम एआई इफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट के लिए खर्च करेगा। ब्रैड स्मिथ ने कहा कि अभी एआई का फायदा दुनिया में बराबर बंटा नहीं है।


भारत में एआई टैलेंट भरपूर


ब्रैड स्मिथ ने आगे कहा कि ग्लोबल साउथ में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन सही इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग के बगैर एआई का पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। माइक्रोसॉफ्ट इस गैप को भरना चाहता है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का फोक्स एआई डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रांस्ट्रक्चर और लोकल लेवल पर स्किल डेवलपमेंट पर होगा, इसके लिए टीचर्स और स्टूडेंट्स को एआई के अनुकूल बनाना है। ताकी ज्यादा से ज्यादा लोग एआई टूल्स का सही से इस्तेमाल कर पाए।


लोगों की जिंदगी होगी आसान


अपने भाषण के दौरान ब्रैड स्मिथ ने कहा कि एआई का प्रयोग एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर और गवर्नेंस में काफी हद तक बदलाव ला सकता है। हालांकि इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि यह टेक्लोलॉजी आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एआई समिट के आयोजन के बाद भारत के इंडिया एआई मिशन को एक नई प्रगति मिलेगी। आने वाले समय में सरकार और बड़ी कंपनियां मिलकर एआई के जरिए लोगों की जिंदगी आसान बनाने का काम कर रही है।          

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read