HomeUTTAR PRADESHMeeting: सभापति के मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुईं समीक्षा बैठक,संचालित योजनाओं...

Meeting: सभापति के मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुईं समीक्षा बैठक,संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए दिया निर्देशित

Meeting: सभापति के मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुईं समीक्षा बैठक,संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए दिया निर्देशित

Meeting: उत्तर-प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय और प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह,

विक्रांत सिंह ‘रिशु‘, विशाल सिंह चंचल की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में देवरिया जनपद व कुशीनगर जनपद की समीक्षा बैठक हुई।

सभापति ने जनवरी वर्ष 2019 से दिसंबर 2022 के बीच विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा सभापति ने की, तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देशित किया।

सभापति पवन कुमार सिंह द्वारा खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के साथ जिलाधिकारी को बैठक कर इनके कार्यों की समीक्षा करने की अपेक्षा की गई।

बैठक दौरान सभापति द्वारा कुछ विभागों की छोड़कर सभी विभागों के कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की गई।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से सम्बंधित विभागों के साथ बैठक कर उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराएं।

छात्रों को शासन की ओर से चल रही छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय से लाभार्थियों को दिलाये।

उन्होंने इसके लिये सभी विभागों को एकीकृत प्रयास करने का निर्देश भी दिया।

कृषि विभाग,उद्यान विभाग और पीडब्लूडी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया की वो शासन की ओर से चल रही योजनाओं को आमजन तक पहुचाएं।

कृषि विभाग की ओर से संचालित मिलेट्स कार्यक्रम के तहत मोटे अनाजों का उत्पादन कर रहे किसानों को प्रोत्साहित करने का के साथ ही उनको पुरस्कृत करने का निर्देश भी सभापति ने दिया।

वन विभाग की ओर से चलाये जा पौधारोपण अभियान के तहत रोपित किये गये पौधों के सही रख-रखाव सहित नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिया।

सभापति ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत विद्युत संबंधी तैयारी अभी से पूरी कर लें।

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर ले, जिससे परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति की जा सके।

बेसिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग और राजस्व विभाग को भी निर्देशित किया कि वो अपने विभागों में लंबित प्रकरणों का निपटारा जल्द से जल्द करें।

सभापति जी द्वारा सभी विभागों से 07 बिंदुओं पर जानकारी ली गई,

जैसे जनपद अंतर्गत सभी समस्त कार्यालय में जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य कितने कार्मिक सेवा निवृत हुए से संबंधित पेंशन ग्रेच्युटी व अन्य देयको के भुगतान की स्थिति क्या है,

तथा वृद्धावस्था विधवा पेंशन के कितने मामले विगत 3 वर्षों से अधिक समय से लंबित है,

किसानों के प्रतिकर से संबंधित कितने मामले 3 वर्षों से जिसमें अधिग्रहण हो गया है प्रतिकर का भुगतान न किया गया, एवं जनपद में बिजली पानी से संबंधित कितने मामले हैं

जिनकी स्वीकृति मिल जाने के बाद भी विगत 1 वर्ष से लंबित है, इसके अलावा भवनों के मानचित्र की स्वीकृति तथा भूमि सीलिंग संबंधित प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में मामले विगत एक वर्ष से अधिक लंबित है,

एवं इस जनपद की सभी विभागों में मृतक आश्रित के कितने मामले विगत 3 वर्षों से लंबित हैं,

तथा कितने मृतक आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है, और अंत में जनपद में जीपीएफ के वर्ष 2019 से दिसंबर 2022 तक कितने सेवानिवृत हुए और उनके समस्त देयकों के भुगतान की स्थिति क्या है।

सभापति द्वारा उक्त बिंदुआर सूचना के संबंध में समस्त विभागों से एक एक कर जानकारी ली गई,

तथा लंबित प्रकरणों वाले विभागों से जवाब तलब करते हुए सभी की अवधि निर्धारित करते हुए शीघ्र भुगतान कराए जाने का निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जो मामले शासन में लंबित हैं उन्हें शासन स्तर पर बैठ कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा।

बैठक दौरान अनुपस्थित रहने वाले जिला युवा कल्याण अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, ईओ सुकरौली, मथौली, के अधिकारियों को को नोटिस दिए दिए जाने का निर्देश सभापति जी द्वारा दिए गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कार्य कर रहे हैं उस संस्थान को सजाएं, व्यक्ति का व्यक्तित्व ही संस्थान में झलकता है, अधिकारी गण पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे तभी बरकत भी होती है।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा मा0 सभापति जी का समस्त अधिकारियों की ओर से अभिवादन करते हुए दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन हेतु आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र,अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटरिया, कृषि उपनिदेशक,पीडी, डीपीआरओ, बीएसए, सहित अन्य समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read