HomeUTTAR PRADESHMeeting: एसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर किया पीस कमेटी की बैठक,...

Meeting: एसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर किया पीस कमेटी की बैठक, लोगों से किया अपील भ्रामक सूचनाएं न प्रचारित करें

Meeting: एसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर किया पीस कमेटी की बैठक, लोगों से किया अपील भ्रामक सूचनाएं न प्रचारित करें

Meeting: जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कसया पर आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली, छठपूजा आदि के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत त्यौहारों के अवसर पर घटित साम्प्रदायिक घटनाओं व डायल 112 के माध्यम से प्राप्त साम्प्रदायिक सूचनाओं पर चर्चा करते हुए समस्त धर्म गुरुओं से एवं जनपद के सभी आमजनों से शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे के साथ रहते हुए त्यौहार को शांति पूर्वक मनाते हुए और लोगों को जागरुक करने की अपील की गयी

और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें।

जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  रितेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कसया, क्षेत्राधिकारी कसया, प्र0नि0 कसया, पीआरओ कुशीनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read