HomeUTTAR PRADESHMeeting:डीएम व सीडिओ ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को...

Meeting:डीएम व सीडिओ ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Meeting:डीएम व सीडिओ ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Meeting: कुशीनगर जनपद में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मे० डॉ0 के0डी0 सिंह पैरामेडिकल कॉलेज, पकड़ी, त0-मैनपुर, कसया, कुशीनगर के लंबित धारा-80 को निस्तारित कराये जाने का प्रकरण उठाया गया।

इस पर चर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि धारा-80 विषयक प्रकरण में कसाडा से एनओसी प्राप्त हो गई है, जिससे शीघ्र ही धारा-80 विषयक प्रकरण निस्तारित हो जायेगा।

मे0 एनीड्रग्स फार्मा इण्डस्ट्रीज, भैंसहा शाहजहांपुर, कसया, कुशीनगर के इकाई स्थल की भूमि का सीमांकन कराने विषयक प्रकरण समिति के समक्ष रखा गया।

इस पर चर्चा के दौरान यह ज्ञात हुआ कि इकाई के भूमि की कच्ची नापी हो गई है तथा अगल बगल के काश्तकारों को नोटिस तामिला हो गया है, शीघ्र ही एसडीएम स्तर से आदेश जारी हो जायेगा।

मेसर्स शिव माडर्न राईस मिल, घुरहूपुर, मंसूरगंज, कप्तानगंज, कुशीनगर के जिला पंचायत कार्यालय से मानचित्र अनुमोदन का प्रकरण समिति के समक्ष रखा गया।

इस पर विचार विमर्श के बाद यह ज्ञात हुआ कि जिला पंचायत कार्यालय में वर्तमान में प्रचलित बाईलाज के अनुसार पूर्व में स्थापित इकाइयों का नक्शा बाद में स्वीकृत किए जाने का प्राविधान नहीं है. के क्रम में प्रकरण को निक्षेपित किए जाने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 ग्लोबल यूपी इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई,

जिसमें पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग एवं पर्यटन विभाग की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर अध्यक्ष /जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि एक माह में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें, ताकि सी0एम0 डैशबोर्ड पोर्टल पर जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।

इसके अतिरिक्त निवेश मित्र पोर्टल पर जिले के उद्यमियों/निवेशकों के विभिन्न विभागों से समयबद्ध स्वीकृतियों जारी किए जाने हेतु प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसमें उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0, कृषि विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लम्बित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र प्रकरण निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ऐसे लम्बित प्रकरणों वाले विभागों के शासन स्तर के उच्चाधिकारियों को कार्यवाही हेतु लिखे जाने का निर्देश जिलाधिकारी/अध्यक्ष द्वारा उपायुक्त उद्योग को दिया गया।

उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओ०डी०ओ०पी० ऋण योजनान्तर्गत प्रगति समीक्षा की गई तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु माह मार्च का इंतजार न किया जाय बल्कि एलडीएम/बैंकर्स के सहयोग से अतिशीघ्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

जिला श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में श्रमिकों द्वारा आवेदन कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त व्यापार बन्धु की बैठक में डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि किसी व्यापारी की कोई समस्या प्राप्त नहीं हुई है।

बैठ में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उपायुक्त राज्यकर एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल एवं अन्य उद्यमी व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read