spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMarriage ceremony: सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े वैदिक रीति रिवाज से...

Marriage ceremony: सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े वैदिक रीति रिवाज से शादी के बन्धन में बंधे 

fok-media-samman-samaroh

Marriage ceremony: सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े वैदिक रीति रिवाज से शादी के बन्धन में बंधे

Marriage ceremony:  कुशीनगर जनपद में फाजिलनगर विकास खण्ड के बड़हरा स्थित श्री सर्वदेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में सामूहिक कन्या विवाह समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े वैदिक रीति रिवाज से शादी के बन्धन में बंध गए।

शाम को आयोजकों ने सभी दुल्हनों को घर गृहस्थी बसाने की जरूरी सामान देकर विदाई किया।

विगत ग्यारह वर्षों से आयोजित इस सामुहिक शादी समारोह में सोमवार को दिन के दस बजे विभिन्न क्षेत्रों से सात बारातें पहुंची जहां आयोजकों ने सभी बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इसके बाद सभी जोड़ो को मन्दिर परिसर में बने विवाह मण्डप में पहुंचाया गया जहां विद्वान पंडितो ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोचार के बीच शादी संपन्न कराया।

इस दौरान महिलाओं द्धारा गाए गए मंगल गीतों ने आयोजन को और भव्यता प्रदान किया।

शादी के बाद सभी जोड़ों को मंच पर पहुंचाया गया जहां उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सभी जोड़ों के वैवाहिक जीवन के लिए मंगल कामना किया।

मंगल कामना करने वालो में पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सेंट जोसफ स्कूल के डायरेक्टर सीओ जोश,प्रधानाचार्या जेसी जोश, नन्दलाल विद्रोही, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, जुनियर शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, इंद्रजीत कुशवाहा, विजय यादव, सत्यप्रकाश पाण्डेय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय उपाध्याय ने किया।

अध्यक्षता अयोजन समिति के संरक्षक पृथ्वीपाल सिंह ने किया।क्षेत्रीय लोकगायक मैतुल मस्ताना व मनीष गौतम की टीम ने बिबाह गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सिंह, प्रेम पाण्डेय, रमाकांत गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, लल्लन कुशवाहा, अंजय वरनवाल, तेजप्रताप सिंह, हरेश गोंड, राहुल कुशवाहा आदि लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रहता है।

  यह लोग हुए एक दूजे के 

रोहित तिवारी संग प्रियंका तिवारी, आकाश यादव संग गुड्डी, प्रदीप कुमार संग नीतू, सचिन कुमार संग सोनी, राहुल संग मांडवी, निराला प्रसाद संग निशा, महेंद्र प्रसाद संग मूरत

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular