HomeUTTAR PRADESHMarriage:प्रेम में धोखा खाई एक युवती सिपाही से शादी की जिद पर...

Marriage:प्रेम में धोखा खाई एक युवती सिपाही से शादी की जिद पर अड़ी

Marriage:प्रेम में धोखा खाई एक युवती सिपाही से शादी की जिद पर अड़ी

Marriage: यूपी के बिजनौर में प्रेम में धोखा खाई एक युवती सिपाही से शादी की जिद पर अड़ गई। युवती प्रेमी से शादी के लिए कहती रही, लेकिन सिपाही प्रेमी ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद युवती ने जो कदम उठाया उसके बाद पुलिस को भी हार मानना पड़ा।

युवती गुस्से में चाकू लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गई। युवती का गुस्सा देखकर कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। प्रेमिका कोतवाली में ही परिजनों के सामने शादी की जिद पर अड़ गई।

आत्महत्या करने की धमकी देने पर पुलिस ने कोतवाली के मंदिर के सामने ही एक दूसरे को वरमाला पहनवा दी।

बता दें कि रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने ही गांव के पुलिस में तैनात सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सिपाही जनपद बुलंदशहर के शिकारपुरा थाने में तैनात है।

सिपाही की प्रेमिका ने एक सप्ताह पहले धामपुर कोतवाली में शिकायत कर प्रेमी पर शादी ना करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को धामपुर कोतवाली बुलाया था। प्रेमी के पहुंचने की सूचना पर प्रेमिका भी हाथ में चाकू लेकर कोतवाली में जा धमकी।

वह प्रेमी से शादी न होने पर पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने लगी।

युवती के तेवर देख पुलिस ने सिपाही को समझा बुझाकर कोतवाली के मंदिर के सामने ही एक दूसरे के परिजनों की मौजूदगी में वरमाला पहनवा दी।

पुलिस की मौजूदगी में वरमाला पहनाए जाने से खुश प्रेमिका हंसी-खुशी अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई। दोनों ने अब कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी करने का मन बनाया है।

प्रेमी प्रेमिका के एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

शादी से नाखुश हैं परिजन

दोनों प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक ही बिरादरी के होने के चलते परिजन इस शादी से कतई भी खुश नहीं है।

दोनों के परिजन उनकी शादी अलग-अलग करना चाहते थे, लेकिन मामला तूल पकड़ने के चलते परिजनों को राजी होना पड़ा।

धामपुर एएसपी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया युवती ने बुलंदशहर के शिकारपुरा थाने में तैनात सिपाही जेके पुत्र पूरन के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था।

युवती मामले में मुकदमा दर्ज करना नहीं चाहती थी। वह सिपाही को कोतवाली बुलाने की मांग अड़ी हुई थी।

सोमवार को सिपाही को धामपुर कोतवाली बुलाया गया था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read