HomeUTTAR PRADESHसात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) की तारीखों का चल रहा इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो गया।  चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतगणना होगी। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

सात चरण में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतगणना होगी। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा।

प्रथम चरण: 19 अप्रैल (शुक्रवार)– 102 सीट

द्वितीय चरण: 26 अप्रैल (शुक्रवार)– 89 सीट

तृतीय चरण: 7 मई (मंगलवार)– 94 सीट

चतुर्थ चरण: 13 मई (सोमवार)– 96 सीट

पंचम चरण: 20 मई (सोमवार)— 49 सीट

षष्ठ चरण: 25 मई (शनिवार)– 57 सीट

सप्तम चरण: 1 जून (शनिवार)—57 सीट

मतगणना: 4 जून (मंगलवार)

20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा।एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़े: दोहरीघाट मुक्तिधाम को मिलेगा नया बाईपास मार्ग, एके शर्मा ने किया शिलान्यास

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read