HomeUTTAR PRADESHवोटिंग से पांच दिन पहले मिलेगी मतदाता पर्ची, वोटर को देगा खास...

वोटिंग से पांच दिन पहले मिलेगी मतदाता पर्ची, वोटर को देगा खास गाइड

लखनऊ: चुनाव आयोग (Election Commission) अपनी तैयारियों में लग गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी मतदाताओं (Voters) को मतदाता सूचना पर्ची जारी की जाएगी। इस मतदाता सूचना पर्ची के आगे के भाग पर वोटर लिस्ट में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम, मतदान की तिथि और क्यूआर कोड आदि होगा। पर्ची के पीछे पोलिंग स्टेशन का नक्शा, बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर, मतदान करने के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का ब्यौरा व अन्य महत्वपूर्ण निर्देश रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची के साथ प्रत्येक परिवार को हिंदी में रंगीन वोटर गाइड भी दी जाएगी। सूचना पर्ची मतदान की तिथि के 9 से 5 दिन पूर्व तक सभी मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

पर्ची, पंजीकृत मतदाता (Voters) को या उसके परिवार के किसी वयस्क सदस्य को रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दी जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें और सुविधा एप जैसे सक्षम-ईसीआई, वोटर हेल्पलाइन एप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैंडीडेट) एप और सी-विजिल एप की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को घर से मतदान व डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में बताया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read