HomeUTTAR PRADESHLG के फैसले के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी, हार्ट अटैक...

LG के फैसले के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी, हार्ट अटैक से एक की मौत


Delhi court strike: दिल्ली में पिछले 5 दिनों से अदालत के काम पूरी तरह से ठप है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के पीछे की वजह उपराज्यपाल की तरफ से जारी की गई एक अधिसूचना है। वकील इसी को लेकर विरोध और नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के प्रदर्शन के दौरान रविकांत शर्मा नाम के वकील की हार्ट अटैक से मौत हो गई।


उपराज्यपाल के आदेश का विरोध


राजधानी की लगभग हर अदालत में वकील उपराज्यपाल की अधिसूचना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों के विरोध प्रदर्शन के पीछे की वजह थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज करने का आदेश है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तरफ से 13 अगस्त को ये आदेश जारी किया गया था। आदेश जारी होने के बाद ही वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी हो गया।


उपराज्यपाल का पुतला जलाया


वकीलों की तरफ से पिछले दिनों इस आदेश को लेकर उपराज्यपाल का आदेश के खिलाफ उपराज्यपाल का पुतला भी जलाया गया था। हड़ताल के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में एलजी की अधिसूचना के खिलाफ जनहित याचिका दर्ज की गई है। वकीलों की तरफ से कहा कि यदि थानों से गवाही की व्यवस्था लागू हो जाती है तो इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी। इससे न तो वकीलों को न्याय मिलेगा और न ही पक्षकारों को न्याय मिलेगा। हर जगह मनमानी शुरू हो जाएगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read