HomeUTTAR PRADESHJackal: आदमखोर भेड़िए की आतंक की बीच पागल सियार ने महिला पर...

Jackal: आदमखोर भेड़िए की आतंक की बीच पागल सियार ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों ने घेरकर पिट-पिट कर किया हत्या 

Jackal: आदमखोर भेड़िए की आतंक की बीच पागल सियार ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों ने घेरकर पिट-पिट कर किया हत्या

Jackal: बाराबंकी जिले के हरख ब्लाक वन रेंज के अंतर्गत काफी दिनों से आतंक मचाने वाले पागल सियार ने

चंदौली गांव में एक महिला पर हमला बोल दिया। हाथ पर पंजा लगने से घायल महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

जिस पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सियार को पकड़ने का प्रयास किया,

मगर वह हमलावर हो गया और खेतों में छिपकर लापता हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर कांबिंग करने लगे।

अचानक सियार को देखकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया, जिससे सियार की मौत हो गई।

सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महिला घर के बाहर गाय को बांधने गई थी

चन्दौली ग़ांव के रहने वाले की प्रेम की पत्नी विन्देश्वरी देवी बुधवार की रात को करीब 8:00 बजे घर के बाहर गाय को बांधने गई थी।

इसी दौरान पागल सियार ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती

तब तक सियार ने उसके हाथ पर पंजा मारकर उसे घायल कर दिया। विन्देश्वरी देवी जोर-जोर से चीखने लगी।

उसकी आवाज सुनकर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बिंदेश्वरी ने पूरी घटना बताई।

इसके बाद ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सियार के पीछे दौड़ पड़े। भारी भीड़ देखकर सियार रुका और ग्रामीणों पर हमलावर हो गया।

ग्रामीणों ने लाठी फटकारी तो सियार भागकर खेतों में छिप गया। इसके बाद दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हाथ में लाठी-डंडा और टॉर्च लेकर

खेतों में सियार को खोजने लगे। काफी देर कांबिंग के बाद अचानक एक स्थान पर सियार निकला।

ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया और फिर उस पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। सिर पर लाठी की कई चोट लगने से सियार की मौत हो गई।

इसकी सूचना आसपास के गांव पहुंची तो भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

उधर घायल महिला बिंदेश्वरी को परिजन सतरिख सीएचसी इलाज के लिए लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका उपचार कर उसे घर भेज दिया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read