नई दिल्ली:आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर थप्पड़ की गूज सुनाई दीहै। 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद एक विवादित घटना समाने आई है। जिसमें कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को दो थप्पड़ मार दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलने उतरी थी. यहां उसने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 204 रन बना दिए. KKR ने यह मैच 14 रनों से अपने नाम किया. रिंकू सिंह ने इस मैच में 25 बॉल में 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी दोस्ताना माहौल में एक-दूसरे से मिल रहे थे, तब KKR रिंकू सिंह हंसते हुए किसी दूसरे खिलाड़ी से बातचीत कर रहे थे. वहीं पास में DC के कुलदीप यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने रिंकू के गाल पर चांटा जड़ दिया. उन्होंने यह एक नहीं बल्कि दो बार किया. रिंकू भी हैरान थे कि आखिर क्या हुआ और वह जिस भी बात में मशगूल थे उससे दूर हो गए और उनके चेहरे के भाव बदल गए. चांटे मारने के बाद कुलदीप यादव उन्हें कुछ कहते भी दिख रहे हैं.
2008 में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को मारा था थप्पड़
इससे पहले साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई और पंजाब के मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को को थप्पड़ मार दिया था। वहीं 17 साल बाद एक बार फिर ऐसी घटना देखने को मिली है। जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है। भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को एक नहीं दो पर थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।









