HomeUTTAR PRADESHInspection:नवागत बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र...

Inspection:नवागत बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र उपस्थिति पर दिया जोर

Inspection:नवागत बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र उपस्थिति पर दिया जोर

Inspection:  जनपद के फाजिलनगर विकासखंड के नवागत बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने शनिवार की दोपहर महुअवां कारखाना न्याय पंचायत के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विभाग द्वारा विद्यालयों के कायाकल्प हेतु निर्धारित उन्नीस पैरामीटर पर प्रधानाध्यापकों से जानकारी हासिल की गयी तथा शिक्षकों को नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

विज्ञान प्रयोगशाला की तारीफ 

रुदवालिया स्थित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुँचे बीईओ ने नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति तथा निपुण लक्ष्य को लेकर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की जानकारी ली।

विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं बनाए जा रहे विज्ञान प्रयोगशाला की तारीफ की।

यहाँ कार्यरत पांच शिक्षक,दो शिक्षामित्र तथा दो अनुदेशक में से एक अनुदेशक अवकाश पर थे।

यहां बच्चों से सवाल भी किए एवं 600 मीटर दौड़ की तहसील विजेता प्रतिभा को सम्मानित भी किया।

शिक्षकों ने भी बीईओ के प्रथम आगमन पर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय सेमरा महासोंन कायाकल्प को लेकर कराए गए टाईलिकरण,मल्टीपल हेंडवाशिंग,शौचालय,एमडीए,एसएमसी बैठक,तथा विभिन्न कक्षाओं में हुए नवीन नामांकन की जानकारी हासिल की।

यहां बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की सलाह दी गई। प्राथमिक विद्यालय महुआरी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों की डाटा फीडिंग,परख ऐप से बच्चों का आकलन,डीबीटी,कायाकल्प आदि शासन की प्राथमिकता में है।

इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाए।शिक्षक नामांकन के सापेक्ष उपस्थित एवं शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर भी सजग रहें।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read