HomeUTTAR PRADESHinspection:जिलाधिकारी ने मोतीचक ब्लॉक में एक–एक कार्यालय का हाल जाना तथा जिम्मेदारों...

inspection:जिलाधिकारी ने मोतीचक ब्लॉक में एक–एक कार्यालय का हाल जाना तथा जिम्मेदारों से किया पूछताछ 

inspection:जिलाधिकारी ने मोतीचक ब्लॉक में एक–एक कार्यालय का हाल जाना तथा जिम्मेदारों से किया पूछताछ

inspection: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा आज वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मोतीचक ब्लॉक का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक–एक कार्यालय का हाल जाना तथा जिम्मेदारों से पूछताछ किया।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह व खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने लेखागार कक्ष, एनआरएलएम विभाग, मनरेगा की जानकारी लिया।

लेखागार में लिपिक हरिओम शुक्ला से योजनाओं से संबंधित रजिस्टर को देखा। इसके बाद ब्लॉक परिसर, प्रमुख कक्ष, बीडीओ आवास का निरीक्षण किया।

साथ ही परिसर में पुराने बिल्डिंग जो बीएसएनएल टॉवर व ब्लॉक में खड़ी पुरानी जीप के बारे में जानकारी लिया।

इसपर बीडीओ को उक्त जीप को नीलाम करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने ब्लॉक प्रमुख के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया।

तत्पश्चात बीडीओ कक्ष में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान डीएम ने संचालित एक–एक योजनाओं की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।

इस दौरान सामुदायिक शौचालयों में नियुक्त केयर टेकर के मानदेय भुगतान की जानकारी लेने पर संबंधित द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर तक का भुगतान किया गया है

अवशेष के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भविष्य के लिए आगाह किया गया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को हर हाल में मिले।

आवास, पेंशन, शौचालय, पीएम सम्मान निधि, समाज कल्याण विभाग, फॉर्मर रजिस्ट्री, ई केवाईसी आदि की भी समीक्षा की गई ।

निरीक्षण के दौरान डीडीओ कल्पना मिश्रा, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम आर पी मिश्रा, एडीसीओ राजेश कुमार यादव, बीडीओ रामानंद वर्मा,

एपीओ आलोक यादव, एडीओ पंचायत राजकुमार, एडीओ आईएसबी बिंदा देवी, शशि प्रभा सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह,

सचिव समरजीत सिंह, सीडीपीओ प्रभारी विभा शाही, मो. जान अली सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read