HomeUTTAR PRADESHHIV/AIDS:जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण एवं समीक्षा सम्पन्न

HIV/AIDS:जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण एवं समीक्षा सम्पन्न

HIV/AIDS:जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण एवं समीक्षा सम्पन्न

HIV/AIDS: उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियत्रण सोसाइटी के सहयोग से मेन स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों का HIV/AIDS संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों को भी दूर करना है। हमारा प्रयास है कि युवा जागरूक होकर समाज में बदलाव लाएं।

उन्होंने HIV संक्रमित व्यक्तियों के साथ बिना भेद भाव व्यवहार एवं सरकारी योजनाओ का लाभ नियमानुसार देने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के शिकायत पर एचआईवी एड्स एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जाएगी।

मुख्य चिकत्साधिकारी सुरेश पटारिया द्वारा एचआईवी एड्स पर जनपद की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि जिला चिकित्सालय संबंध मेडिकल कालेज में स्थित एआर टी सेंटर पर 3200 मरीजों को नि: शुल्क दवा एवं जांच की सुविधा दी जा रही है।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि एचआईवी एड्स जागरूकता के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में तथा स्कूल कॉलेजों में स्वास्थ्य शिविर जागरूकता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार समय समय पर किया जाता है।

एचआईवी टीवी समन्वयक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पांच ब्लाको में तीन दिवसीय कार्यशाला पंचायती राज विभाग, आंगन वाडी, शिक्षा विभाग, एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ब्लाक सभागार में हाटा ,तमकुहीराज, सेवरही, कप्तानगंज,सुकरौली में किया जाएगा।

उक्त कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,श्रामायुक्त, जिला युवा कल्याण अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,क्षेत्राधिकारी पुलिस,दिशा टीम देवरिया, सवेरा,सृष्टि सेवा संस्थान, केयर सपोर्ट सेंटर,एचआईवी एड्स के कर्मचारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read