HomeUTTAR PRADESHGST 2.0 लागू होने पर पीएम मोदी ने जनता को लिखा पत्र,...

GST 2.0 लागू होने पर पीएम मोदी ने जनता को लिखा पत्र, बोले- बचत उत्सव की हो गई शुरुआत


Next Generation GST Reforms: केंद्र सरकार की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) में बड़ा बदलाव किया है, जिसे जीएसटी 2.0 नाम दिया गया है। इसे सोमवार, 22 सितंबर को नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही लागू हो गया। जीएसटी की नई व्यवस्था में एक आसान टैक्स स्ट्रक्चर लागू किया गया है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरी चीजों को 5 प्रतिशत लग्जरी और सिन गुड्स को 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में रखा गया।


पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में इस रोलआउट को जीएसटी बचत महोत्सव की शुरुआत बताया और इसे आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया एक जरूरी कदम मना गया। पीएम मोदी ने कहा कि ये नवरात्रि विशेष है। जीएसटी बचत महोत्सव के साथ, स्वदेशी के मंत्र को और भी बल मिलेगा। आइए, हम सब मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रयास करें।


पीएम ने पत्र में कही ये बात


उन्होंने अपने लेटर लिखा कि मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार। आपको और आपके परिवार को शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि ये त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए। इस वर्ष त्योहारों में हमें एक और उपहार मिल रहा है। आज से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने के साथ ही पूरे देश में GST बचत उत्सव की शुरुआत हो गई है। इन रिफॉर्म्स से किसान, गरीब,  व्यापारी, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, लघु उद्योग और कुटीर उद्योग सभी को फायदा मलेगा।


पत्र का अंत करते हुए पीएम ने लिखा कि आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। चाहे ब्रांड कोई भी हो, कंपनी कोई भी हो, अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है, तो वो स्वदेशी है। जब भी आप अपने देश के कारीगरों, श्रमिकों और इंडस्ट्री के बनाए सामान को खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं। इससे देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं। मैं अपने दुकानदारों और व्यापारियों से भी अपील करता हूं कि वो स्वदेशी सामान ही बेचें. आइए गर्व से कहें, ये स्वदेशी है। आपके घर की बचत बढ़े, आपके सपने पूरे हों, आप अपने पसंद की चीजों के साथ त्योहारों की चमक बढ़ाएं ये मेरी कामना है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read