HomeUTTAR PRADESHGond Katira से गर्मियों में होगा ठंडक का अहसास, शरीर को करेगा...

Gond Katira से गर्मियों में होगा ठंडक का अहसास, शरीर को करेगा एकदम कूल-कूल


Benefits Of Gond Katira: बीते कुछ समय से कई राज्य में लोग गर्मी की मार झेल रहे है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बढ़ती गर्मी में लोग अकसर अपने कामों की वजह से पानी पीना भूल जाते है। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्मी में हर थोड़े समय बाद पानी पीते रहना चाहिए। लेकिन इसी के साथ गर्मि‍यों में शरीर को ठंडा रखना भी जरूरी होता है। जो काम पानी नहीं कर सकता, वो काम गोंद कतीरा कर सकता है।


जी हां, गोंद कतीरा गर्मि‍यों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। सही मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से आप लू से भी बच सकते हैं। बता दें, आयुर्वेद के समय से ही गोंद कतीरा, का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बबूल, कीकर, और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है। आइए गोंद कतीरा, के इस्तेमाल के फायदों के बारे में जानते है।


गोंद कतीरा के फायदें


बता दें, गोंद कतीरा को अंग्रेजी में ट्रेगेकैन्थ गम भी कहते है। यह बबूल, कीकर, और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मि‍यों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा, का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन और फ़ॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे पेट की गर्मी भी दूर होती है।


शरीर को मिलेगी एनर्जी


सही मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी के द‍िनों में आपको जब भी कमजोरी और थकान महसूस हो रही हो, तब गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसमें खनिज मौजूद होते है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।


स्किन के लिए फायदेमंद


बता दें, गोंद कतीरा के इस्तेमाल से स्किन को भी फायदा मिलता है। गोंद कतीरा त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। इसी के साथ इसमें मॉइस्चराइज़िंग गुण भी होते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read