HomeUTTAR PRADESHFood Safety: फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की...

Food Safety: फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हुई जांच

Food Safety: फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हुई जांच

 जांच के दौरान 48 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें से 6 नमूने अशुद्ध पाए गए

Food Safety: सहायक आयुक्त खाद्य (ll) खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रदीप कुमार राय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश व भारतीय खाद्य संस्था पूर्व मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रदीप कुमार राय के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राथ के नेतृत्व में सचालित एफ.एस.डब्लू, फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा जनपद कुशीनगर में स्थान कम्पोजिट विद्यालय भुजौली बाजार, तहसील खड्डा जनपद कुशीनगर में स्थित एम०डी०एम० किचेन में रखे गये

खाद्य पदार्थों तथा मेन मार्केट भुजौली बाजार, तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर पर खाद्य कारोबारकर्ताओ और आम जन द्वारा लाये गये खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच कर उनके जाँच परिणाम और खाद्य सरक्षा सम्बन्धी जानकारियों के बारे में खाद्य कारोबारकर्ताओं और लोगों को बताकर उन्हें जागरूक किया गया।

जांच के घरेलू तरीको और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल आद्य प्रयोगशाला) के साथ आये वाहन चालक ओमकार नाथ पाण्डेय व प्रशिक्षित खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा जांच की गयी।

कुल-48 नमूने संग्रहीत कर जाँचे गये जिसमें 06 नमूने अशुद्ध पाये गये तथा 42 नमूने मानक के अनुरूप पाये गये। इस दौरान कम्पोजिट विद्यालय भुजौली बाजार तहसील-खड्‌डा में छात्र-छात्राओं, उपस्थित शिक्षको एवं रसोईयों को खाद्य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read