HomeUTTAR PRADESHE former registry: ई फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने...

E former registry: ई फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु सभी संबंधित को दिए गए निर्देश

E former registry: ई फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु सभी संबंधित को दिए गए निर्देश

समस्त उप जिलाधिकारी गण सहित संबंधित अधिकारी गण निभाएं सक्रिय भूमिका-डीएम

E former registry: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायंकाल ई फॉर्मर रजिस्ट्रेशन संबंधी आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई ।

बैठक दौरान जनपद में चल रहे कृषक ई फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा दौरान आयोजित होने वाले कैंपों/सीएससी/सहज जनसेवा केंद्रों के प्रगति के संबंध में सभी संबंधित से पुछ ताछ की गई।

जिलाधिकारी ने इस कार्य से जुड़े कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर असंतोष व्यक्त करते हुए

प्रत्येक दिवस में आयोजित होने वाले कैंपों एवं उसके नामित नोडल अधिकारी सहित पूर्ण विवरण प्रत्येक दिन अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पंचायत सचिवों/पंचायत सहायक का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के माध्यम से शीघ्र करा लें,ताकि रजिस्ट्रेशन की प्रगति को बढ़ाया जा सके।

जिलाधिकारी ने ए0आर0 कोऑपरेटिव से समितियों की जानकारी लेने उपरांत निर्देशित किया कि जो कृषक खाद के लिए आ रहे हैं उन सभी को ई फॉर्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करें।

अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने इस अवसर पर ई फॉर्मर रजिस्ट्री के लाभ /हानियों को आम जन में प्रचार प्रसार पर बल दिये जाने की बात कही ।

उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 3 हजार सीएससी केंद्र हैं जिसमें सभी को प्रत्येक दिन 30 रजिस्ट्री करना अनिवार्य होगा

अन्यथा की स्थिति संबंधित सीएससी/सहज जन सेवा की रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए जाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग साढ़े चार लाख कृषक हैं जिसमें ए आर को ऑपरेटिव,चीनी मिलों,कृषि विभाग,आदि के सहयोग से ई फॉर्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

इस अवसर पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित सीएससी/सहज जनसेवा केंद्रों को मॉनिटरिंग करने वाले सभी संबंधित को हर संभव प्रयास कर शीघ्र इस कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिए गए।

बैठक दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, डीडीओ,एआर कोऑपरेटिव, डीपीआरओ, डीसीओ सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read