HomeUTTAR PRADESHनरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत का झंडा पूरी दुनिया में हुआ...

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत का झंडा पूरी दुनिया में हुआ ऊंचाः CM धामी

पीलीभीत: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने दुनिया में अपना स्थान बनाया है। भारत का झंडा पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि हम सबको एकजुट होकर क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को जिताना है। आपका पड़ोसी होने के नाते मैं आप सबसे मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यदि देश और जनता के लिए इतनी लगन से सर्वाधिक कार्य किया है तो वह नरेन्द्र मोदी हैं। यही बात जन-जन तक पहुंचानी है। पूरी दुनिया का डिजिटल ट्रांजेक्शन का 50 फीसदी अकेले भारत में होता है। यह सब इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि हमारे पास सशक्त एवं दृढ़ निश्चय वाला व्यक्ति नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जब यूपीआई को बढ़ावा देकर डिजिटल ट्रांजक्शन की बात की तो विपक्षी मजाक बना रहे थे। कहते थे कि यहां कम पढ़े-लिखे लोग हैं। वे कैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगे। तब मोदी ने कहा था कि ऐसा बोलने वालों को देश की जनता खुद जवाब देगी। वही हुआ। आज हर ठेले पर भी यूपीआई से ट्रांजेक्शन हो रहा है।

धामी (CM Dhami) ने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, जनधन योजना समेत तमाम योजनाओं का जिक्र कर इसे जनता के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जो कभी नहीं सोचा था, पीएम मोदी ने वह भी करके दिखाया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया। तीन तलाक समाप्त हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read