Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDistribution: सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने किया...

Distribution: सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने किया टेबलेट वितरण

fok-media-samman-samaroh

Distribution: सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने किया टेबलेट वितरण

Distribution: जनपद के नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत सरस्वती देवी महाविद्यालय के ओशो सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के तहत टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खड्डा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डीफॉर्म द्वितीय वर्ष और सरस्वती प्राइवेट आई.टी.आई. नेबुआ रायगंज के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ।

अपने उद्बोधन में ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा, “युवाओं का विकास ही राष्ट्र के विकास की नींव है।

यह योजना युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर देश को प्रगति के पथ पर ले जाएगी।” वहीं, सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि “तकनीकी प्रगति के जरिए ही भारत विश्व में महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

“कार्यक्रम का संचालन बृजेश उपाध्याय ने किया, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अक्षत दूबे, निखिल उपाध्याय, मारुति नंदन पाठक, अनुराग सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित मिश्र, आलोक पाण्डेय, संदीप पाण्डेय और डॉ. अजीत शुक्ल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के बीच तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular