HomeUTTAR PRADESHDisplay: अमवाखास तटबंध पर घटिया ईंट से हो रहे खड़ंजा को ग्रामीणों...

Display: अमवाखास तटबंध पर घटिया ईंट से हो रहे खड़ंजा को ग्रामीणों ने रोका

Display: अमवाखास तटबंध पर घटिया ईंट से हो रहे खड़ंजा को ग्रामीणों ने रोका

डीएम को दूरभाष के जरिए ग्रामीणों ने जांच कर कार्यवाही की मांग

Display: अमवा खास बांध से बरवा पट्टी गांव में जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे घटिया सामग्री को देखकर मंगलवार के अपराह्न ग्रामीण उग्र हो गए और कार्य रोककर बीच सड़क पर ही प्रदर्शन (Display) करने लगे।

मामले को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी तक दूरभाष से पहुंचाया।डीएम ने पहल कर तत्काल कार्य को रोक जॉच कराए जाने की आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने ।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार मिक्की तिवारी के नेतृत्व में तारकेश्वर तिवारी,उमेश तिवारी,सौरभ तिवारी,पवन तिवारी,रंजीत गुप्ता,रामजी गुप्ता,श्रीकृष्ण पंडित,अनीश गौड,प्रिंस ब्याहुत आदि ग्रामीण मंगलवार को उक्त निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचकर प्रयोग में लाई जा रही

घटिया ईंटों को देख जानकारी लेनी चाही तो कार्य में लगे मजदूर व ठिकेदार कुछ भी बताने से इनकार कर दिए जिससे ग्रामीणों ने मामला को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को मोबाइल से बात कर कार्य को रोकवा दिया ।

इस संबंध में एसडीओ सिंचाई विभाग एस पी सिंह ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य को रोक दिया गया है मै खुद कल जाकर मौके पर जांच करके ही कुछ बता पाऊंगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read