HomeUTTAR PRADESHडिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, पति अखिलेश यादव रहे मौजूद

डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, पति अखिलेश यादव रहे मौजूद

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा (Lok Sabha) सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) नामांकन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे। डिंपल यादव अपने नामांकन से पूर्व ससुर मुलायम सिंह यादव कि समाधि स्थल पर पहुंचीं। जिसके बाद वे मैनपुरी आईं। यहां सपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए थे।

सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) मंगलवार को सुबह सैफई से चलकर आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। सपा कार्यालय से प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 12. 30 बजे अपना नामांकन जमा किया।

सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)  के नामांकन के समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सैफई परिवार नजर आया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read