HomeUTTAR PRADESHनोएडा में पेड़ से लटका मिला संभल के युवक का शव, पुलिस...

नोएडा में पेड़ से लटका मिला संभल के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस के मुताबिक, थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-2 के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान संभल निवासी लालटेश (25) के रूप में हुई है।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना की असल वजह क्या है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read