HomeUTTAR PRADESHConstitution Day: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस,अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई संविधान...

Constitution Day: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस,अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

Constitution Day: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस,अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

Constitution Day: कुशीनगर जनपद में  संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम दौरान  विधायक हाटा, रामकोला के साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन किया गया।

इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान लागू किया गया जिसे आज केंद्र व राज्य सरकार संविधान दिवस हर्षोल्लास से मना रही है, प्रदेश के सभी जनपदों में स्वच्छता के प्रति प्रशस्ति पत्र वितरण किया जा रहा है,जिसके क्रम में कुशीनगर जनपद में भी 6 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड ने कहा कि हमारा संविधान भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है,आज सभी भारतवासी स्वतंत्र रूप से श्वास ले रहे हैं ये भीमराव अंबेडकर की ही देन है।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 1949 को संविधान अर्पित की गई थी, हमारा संविधान आर्थिक समानता समरसता का व हर वर्ग/ जाति को एक समान अधिकार देता है।

उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी देश का सबसे बड़े पद का सपना देख सकता है ये हमारे संविधान की अभूत पूर्व भूमिका है, देश का विभाजन हुआ और हम लगातार आगे की तरफ बढ़ते गए और लोग हमसे जुड़ते रहे। डॉ0 भीमराव अंबेडकर का जो सपना था हम उसी भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सभी प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन एक रुपता से कर रहे हैं । इस अवसर उन्होंने सभी अधिकारियों /कर्मचारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें सभी का ध्यान रखना चाहिए, हम लोगों के स्तर से कोई इस तरह का कार्य न हो जो संविधान के विपरीत हो, आज सामाजिक बदलाव हुआ है,

हमे गरीब से गरीब व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ना व उन्हें लाभान्वित करने का उद्देश्य प्राथमिकता में होना चाहिए।

इस अवसर पर  विधायक हाटा द्वार भारतीय संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया, जिस पर सभागार में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने भी उद्देशिका को दोहराया, तथा स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 06 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरण किया गया।

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार, उप जिलाधिकारी मु0 जफर, डीडीओ, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, सहित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण सहित अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read